up में एक और माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई, जाने इस बार योगी बाबा के निशाने पर कौन माफिया आया

bareallynews :- शराब माफिया की 2 करोड़ 29 लाख की संपत्ति कुर्क यूपी में योगी सरकार की वापसी के बाद से माफियाओं और बदमाशों में दहशत है। लगातार इनके खिलाफ पुलिस कार्रवाई कर रही है।

up  में एक और माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई, जाने इस बार योगी बाबा के निशाने पर कौन माफिया आया


up  में एक और माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई जाने इस बार योगी बाबा के निशाने पर कौन माफिया आया 

bareallynews :-  शराब माफिया की 2 करोड़ 29 लाख की संपत्ति कुर्क यूपी में योगी सरकार की वापसी के बाद से माफियाओं और बदमाशों में दहशत है। लगातार इनके खिलाफ पुलिस कार्रवाई कर रही है।किसी के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चल रहा है तो किसी की संपत्ति कुर्क की जा रही है। ताजा मामला रायबरेली जिले का है।जहां शनिवार देर शाम दो सगे भाई  शराब माफियाओं की  

2 करोड़ 29 लाख 13 हजार ₹678 की संपत्ति कुर्क की गई।पुलिस-प्रशासन की इस कार्रवाई से जिले में शराब माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।बता दें कि मिल एरिया थाना क्षेत्र के राही निवासी गया प्रसाद जायसवाल के बेटे कोमल जायसवाल और अमन जायसवाल

जिले के बड़े शराब माफिया हैं। पूरे जिले में इनका अवैध शराब का कारोबार फैला हुआ है।जिससे इन्होंने करोड़ों की संपत्ति बना ली है। यूपी में योगी सरकार की वापसी के बाद से इन दोनों पर कार्रवाई की तलवार लटक रही थी। पुलिस इनके काले चिट्ठे को

निकालकर डीएम के पास भेजा था। आज देर शाम डीएम वैभव श्रीवास्तव के आदेश के बाद पुलिस की टीम इन दोनों के घर पहुंची।
वी/ओ- वही शहर कोतवाली पुलिस और सीओ सिटी की मौजूदगी में पहले घर को सील किया गया। इसके बाद कोमल जायसवाल की

दुकानों को सील किया गया। घर और दुकान की कीमत करीब 2 करोड़ 29 लाख 13 हजार ₹678 बताई जा रही है। कार्रवाई के डर से दोनों पहले से ही फरार चल रहे हैं। दोनों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है।

वी/ओ-  वही सीओ सिटी वंदना सिंह ने बताया कि डीएम वैभव श्रीवास्तव के आदेश पर  यह कार्रवाई की गई। अवैध शराब बेचने के आरोप ये दोनों काफी समय से फरार चल रहे हैं। कई बार इनको पेश होने के लिए कहा गया। लेकिन दोनों पेश नहीं हुए। अवैध

शराबबेचकर ही इन्होंने ये संपत्ति अर्जित की है। जोकि 2 करोड़ 29 लाख 13 हजार ₹678 की कीमत की संपत्ति जब्त की गई है। शेष विधिक कार्यवाही आगे की की जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow